Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः मृतक छात्र के पिता ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार! दियोरिया पुलिस की जांच पर उठाए सवाल, निष्पक्ष विवेचना कर कार्रवाई की मांग


बीसलपुर। मृतक छात्र संदीप कुमार के पिता ने अपने पुत्र की मौत के मामले में न्याय की मांग करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा है। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच किसी अन्य थाने से कराने की मांग की है।

माधौपुर निवासी मनोज कुमार पुत्र नोखेलाल ने आरोप लगाया कि 13 अप्रैल को उनके 21 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार को गांव के ही कुछ लोगों ने बहला-फुसलाकर अपने घर बुलाया और कथित रूप से जहरीली मिठाई खिलाई, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। उनका कहना है कि पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज किया, लेकिन विसरा रिपोर्ट का हवाला देकर कार्रवाई लंबित कर दी। पीड़ित पिता का आरोप है कि विवेचक आरोपियों से मिलीभगत कर मामले में अंतिम रिपोर्ट लगाने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में स्थानीय विधायक से भी मदद मांगी गई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।

उन्होंने मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित कराने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |