Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शुकुलबाजार: पूरे पांडेय तक आज भी नहीं पहुंची पक्की सड़क, बरसात में बढ़ी ग्रामीणों की मुश्किलें


शुकुलबाजार/अमेठी। ग्राम पंचायत इक्काताजपुर के मजरा पूरे पांडेय में आज भी पक्की सड़क न होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दौरान गांव का संपर्क मार्ग कीचड़ और जलभराव से दलदल में बदल जाता है, जिससे बच्चों का स्कूल जाना, बुजुर्गों का आवागमन और मरीजों को अस्पताल पहुंचाना मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों के अनुसार इस मार्ग के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कई बार प्रस्ताव भेजे गए, लेकिन अब तक स्वीकृति नहीं मिल सकी। सामाजिक कार्यकर्ता सुरजीत यादव ने कहा कि ग्राम पंचायत के सीमित बजट के कारण सड़क निर्माण संभव नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि उनके परिवार में ग्राम प्रधान होने के बावजूद संसाधनों के अभाव में यह समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों से शीघ्र सड़क निर्माण कराए जाने की मांग की है, ताकि वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हो सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |