संग्रामपुर: सीएचसी में निकली जागरूकता रैली
July 01, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। जनपद में 1 से 31 जुलाई तक संचालित विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं 11 से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान की शुरुआत सीएचसी संग्रामपुर में जागरूकता रैली निकालकर की गई। रैली में साफ सफाई अपनाना है बीमारी दूर भगाना है जैसे नारे लगाए गए। कार्यक्रम को लेकर सीएससी संग्रामपुर प्रभारी डॉक्टर संतोष सिंह ने बताया कि 1 जुलाई से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है जिसमें 11 से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य डेंगू मलेरिया चिकनगुनिया और मस्तिष्क ज्वार जैसी जानलेवा बीमारियों के प्रति आम जनता को जागरूक करना है। कार्यक्रम में 11 जुलाई से 31 जुलाई तक चलाए जा रहे दस्तक अभियान में स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर बुखार के मरीज की पहचान करेंगे और लोगों को आवश्यक सावधानियों के बारे में जानकारी भी देंगे। कार्यक्रम में सीएससी संग्रामपुर पर तैनात सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ता हुआ कुछ ग्रामीण भी इस रैली में शामिल हुए।
