Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: सड़क दुर्घटना! पिता पुत्र और दामाद घायल


संग्रामपुर/अमेठी। थाना संग्रामपुर क्षेत्र के ठेंगहा निवासी अभय राज पुत्र भुलाई उम्र 48 वर्ष  अपनी दामाद सिकंदर पुत्र हीरालाल निवासी मुंशीगंज अमेठी उम्र 28 वर्ष के साथ मोटरसाइकिल पर बीच में अपने पुत्र मंजेश उम्र 17 वर्ष के साथ अमेठी  जा रहे थे। प्रतापगढ़ अमेठी मार्ग मिश्रौली बाजार निजी विद्यालय के समीप इनकी मोटर के साइकिल के सामने आगे चल रहा मोटरसाइकिल चालक अचानक अपनी मोटरसाइकिल मोड़ दिया जिससे मोटरसाइकिल चालक सिकंदर ब्रेक लिया मोटरसाइकिल की उछाल से तीनों सवार सड़क पर गिर गये। तीनों लोगों को चोटे आई तीनों घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर लाया गया जहां इलाज किया गया। अभय राज के अनुसार मंजेश को अपने घर  ले जाने के लिए उनके जीजा मुंशीगंज से ठेंगहा घर आए थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |