तिलोई: बार एसोसिएशन ने फर्जी खबरों पर जताई नाराजगी! अधिवक्ताओं की छवि धूमिल करने वाले इंटरनेट मीडिया पर कार्रवाई की मांग
July 01, 2026
तिलोई/अमेठी। जिले के तिलोई तहसील बार एसोसिएशन ने बुधवार को एक आपातकालीन बैठक की।अध्यक्ष अमर बहादुर सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में इंटरनेट मीडिया पर अधिवक्ताओं के संबंध में प्रसारित असत्य समाचारों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई।एसोसिएशन ने बताया कि कुछ इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने बिना किसी तथ्य के अधिवक्ताओं के बारे में झूठी और मनगढ़ंत खबरें प्रकाशित की हैं। इन खबरों से अधिवक्ता समाज की गरिमा को ठेस पहुंची है। बार एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि तहसील तिलोई में ऐसी कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है, और यह फर्जी खबरें अधिवक्ताओं की छवि धूमिल करने का प्रयास मात्र हैं।बार एसोसिएशन ने ऐसी झूठी खबरें प्रसारित करने वाले इंटरनेट मीडिया संचालकों की निंदा की। उन्होंने संबंधित लोगों के विरुद्ध तत्काल आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। साथ ही, प्रशासन से अनुरोध किया गया है कि फर्जी समाचार फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।इस बैठक में अधिवक्ता रामकृष्ण भारती, अंशुमान बाजपेई, अरविंद पांडेय, पंकज अवस्थी, रणविजय सिंह और विनोद यादव सहित कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।
.jpg)