Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बलियाः ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, व्यवस्थाओं का लिया व्यापक जायजा


राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में सातों विधानसभा क्षेत्रों के वेयरहाउस का निरीक्षण, आयोग के मानकों के अनुरूप सुरक्षा बनाए रखने के निर्देश

बलिया। आगामी निर्वाचन की तैयारियों को पारदर्शी एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मंगलवार को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सातों विधानसभा क्षेत्रों के लिए सुरक्षित रखी गई इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) एवं वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था, अभिलेखों के रख-रखाव तथा संपूर्ण प्रबंधन व्यवस्था का गहन परीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने 357- बेल्थरारोड (अ.जा.), 358-रसड़ा, 359-सिकन्दरपुर, 360-फेफना, 361-बलिया नगर, 362-बांसडीह तथा 363-बैरिया विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित वेयरहाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और प्रत्येक बिंदु का गंभीरता से परीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी सुरक्षा प्रबंध भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित किए जाएं तथा नियमित निगरानी व्यवस्था प्रभावी ढंग से संचालित हो।

इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस की लॉग बुक का भी अवलोकन किया और यह सुनिश्चित किया कि प्रत्येक गतिविधि का विधिवत एवं अद्यतन अभिलेखीकरण किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सुरक्षा से जुड़े सभी रिकॉर्ड पूरी पारदर्शिता और सतर्कता के साथ संधारित किए जाएं।

निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ) गुलशन जी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अख्तर हसन, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |