लखनऊः कांवड़ यात्रा को लेकर महिंगवा थाना में पीस कमेटी की बैठक संपन्न
July 28, 2026
लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन के महिगवां थाना परिसर में आगामी त्यौहार कांवड़ यात्रा को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों,जनप्रतिनिधियों एवं धर्मगुरुओं के साथ आगामी कांवड़ यात्रा एवं शिव मंदिरों में होने वाले जलाभिषेक कार्यक्रम पर चर्चा की गई और सभी की समस्याएं सुनी गई। वहीं महिगवां थाना प्रभारी राधेश्याम मौर्या ने कहा कि अगर किसी को कोई समस्या है तो वह बता सकता है, पुलिस उसकी मदद करेंगी, कावड़ यात्रा में अगर कोई समस्या आती है तो उसका भी निस्तारण किया जायेगा। इस दौरान बैठक में उपस्थित सभी व्यक्तियों से आपसी सौहार्द एवं भाईचारा बनाए रखने, कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा कांवड़ यात्रा एवं जलाभिषेक कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु सहयोग प्रदान करने की अपील की गई। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु सभी को जागरूक किया गया। इसके साथ ही कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्वक सफल बनाने की सभी से अपील की। इस मौके पर थाना प्रभारी राधेश्याम मौर्य के साथ ग्राम प्रधान सम्मानित व्यक्तियों सहित अन्य लोग मौजूद रहें।
