Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः संस्कार भारती प्रतापगढ़ इकाई की विशिष्ट बैठक संपन्न


प्रतापगढ़। संस्कार भारती प्रतापगढ़ इकाई की एक विशिष्ट बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें काशी प्रांत से पधारे प्रांतीय संगठन मंत्री श्री दीपक जी का सान्निध्य एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

बैठक का शुभारंभ डॉ. बच्चा बाबू जी द्वारा संस्कार भारती का ध्येय गीत प्रस्तुत कर किया गया। इसके उपरांत उपस्थित सभी सदस्यों का परिचय हुआ।

अपने उद्बोधन में दीपक जी ने संस्कार भारती के वर्तमान स्वरूप, उसकी कार्यपद्धति, संगठनात्मक विस्तार तथा भारतीय साहित्य, संगीत, कला एवं संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रचार-प्रसार में संगठन की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सशक्त मीडिया, कृत्रिम बुद्धिमत्ता तथा अन्य आधुनिक संचार माध्यमों का रचनात्मक एवं सकारात्मक उपयोग करते हुए भारतीय कला और संस्कृति के प्रसार को नई गति दी जा सकती है। उन्होंने संस्कार भारती द्वारा संचालित प्रमुख छह प्रकल्पों तथा वर्तमान में चल रहे विविध रचनात्मक कार्यों की जानकारी देते हुए सभी सदस्यों का आह्वान किया कि वे इन गतिविधियों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएँ।

बैठक में प्रतापगढ़ इकाई के अध्यक्ष शिशिर खरे, प्रो. डॉ. पीयूष कांत शर्मा, चंद्रेश बहादुर सिंह, संजय खरे, नागेंद्र मिश्रा श्अनुजश्, नारायण शुक्ला,  अपूर्व चटर्जी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने संस्कार भारती के उद्देश्यों एवं सांस्कृतिक चेतना के संवर्धन हेतु पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |