Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बदायूं: सहायक विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायत का किया औचक निरीक्षण


बदायूं। जिले के विकास खंड जगत के ग्राम पंचायत कथरा खगेई में सहायक विकास अधिकारी लक्ष्मण सिंह ग्वाल ने साफ सफाई से संबंधित ग्राम वासियों से पूछताछ की। उन्होंने लोगों से सफाई कर्मी के बारे में पूछताछ की तो गांव के लोगों ने बताया कि हमारे गांव में नियमित रूप से सफाई होती है।

इसी क्रम में सहायक विकास अधिकारी ने आंगनवाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया। वहां बच्चों व गांव के लोगों से पूछा कि आंगनवाड़ी केंद्र समय से प्रत्येक दिन खुलता है या नहीं तो बच्चों ने बताया कि हम प्रतिदिन पढ़ने आते है।

इसी दौरान उन्होंने सामुदायिक शौचालय के बारे में पूछताछ की तो ग्रामवासियों ने बताया कि शौचालय प्रतिदिन समय से खुलता है। इस मौके पर चिरौंजी लाल शर्मा, रामौतार पाल, अवनीश, दीपक, महेश मौर्या, प्रधान पति राजबहादुर मौर्या आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |