सिंहपुर: खाकी पस्त, चोर मस्त! बेखौफ चोरों ने उडाये दो लाख
July 08, 2026
सिंहपुर/अमेठी। थाना क्षेत्र शिव रतनगंज के बाजार में थाने से चंद 100 मीटर की दूरी पर एक किराना व्यवसायि की दुकान पर अर्ध रात्रि में चोर माल उड़ा ले गए मामला थाना शिव रतनगंज बाजार का जहां व्यवसायी शिवम सिंह की किराना की दुकान है प्राप्त जानकारी के अनुसार अर्ध रात्रि में किराना की दुकान का ताला कटा मिला व्यवसायी के मुताबिक 2 लाख की नगदी दो बोरे मसाला गुटखा के अन्य कई सामान मौके पर सुबह पहुंचे तो नदारत मिला क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाएं निरंतर बढ़ती जा रहे हैं खाकी इस पर लगाम लगाने में बे असर दिख रही है इस तरह कि अन्य वारदातों से व्यापारियों में खौफ का माहौल है।
