Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शुकुलबाजार: सड़कों का विकास, हर गांव को बेहतर संपर्क देना सरकार की प्राथमिकता है - सुरेश पासी


17.50 करोड़ से मुर्गी फार्म चैराहे से जैनमगंज तक सड़क होगी 5.5 मीटर चैड़ी, भूमि पूजन संपन्न

शुकुलबाजार/अमेठी। जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़क संपर्क को सुदृढ़ बनाने की दिशा में बुधवार को एक महत्वपूर्ण परियोजना का शुभारंभ हुआ। विधायक सुरेश पासी ने 17.50 करोड़ रुपये की लागत से मुर्गी फार्म चैराहे से पूरे सैमसी होते हुए जैनमगंज तक सड़क के चैड़ीकरण कार्य का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किया। इस दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। परियोजना के तहत वर्तमान 3.75 मीटर चैड़ी सड़क को बढ़ाकर 5.5 मीटर चैड़ा किया जाएगा। सड़क के चैड़ीकरण से क्षेत्र के हजारों लोगों को बेहतर एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी। साथ ही किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और दैनिक यात्रियों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा। भूमि पूजन के अवसर पर विधायक सुरेश पासी ने कहा कि ष्सड़कों का विकास हर गांव को बेहतर संपर्क देना सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार कर रही है। अच्छी सड़कें किसी भी क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास की आधारशिला होती हैं। उन्होंने कहा कि यह सड़क लंबे समय से क्षेत्र की प्रमुख मांग रही है। सड़क के चैड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण से आवागमन आसान होगा तथा दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी। साथ ही क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ विकास को नई गति मिलेगी। भूमि पूजन कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों मे प्रधान संघ के अध्यक्ष सतीश मिश्रा, प्रधान प्रतिनिधि राजेश चैहान, राकेश शर्मा, रविंद्र सिंह, के साथ बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों की मौजूदगी रही। उपस्थित लोगों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |