Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुरः युवक पर चाकू से हमला, तीन पर लगा आरोप


संग्रामपुर/अमेठी। थाना संग्रामपुर क्षेत्र के खेदा मजरे पुन्नपुर निवासी श्री राम पांडे उर्फ डब्लू पुत्र कृष्ण देव पांडे ने थाना संग्रामपुर में लिखित तहरीर दी कि आज दोपहर क्षेत्र के विशेषरगंज बाजार में पत्नी के लिए मोटरसाइकिल से जूस लाने गया था जूस की दुकान पर अजीत दुबे , कोतवाल सिंह निवासी गंगौली थाना अमेठी प्रदीप सिंह निवासी सूबेदार का पुरवा थाना संग्रामपुर ने आकर हमें मारने पीटने लगे दाहिने हाथ में चाकू से से मार दिया जिसके कारण हम बेहोश हो गए उन्होंने बताया कि हमें बेहोश देखकर आसपास के लोगों ने मेरे घर फोन करके घटना की बात बताई मौके पर पहुंच कर हमारे परिजनों ने हमें सीएचसी संग्रामपुर ले आए जहां हमारा इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि हमें यह भी नहीं पता किस लिए लोग मारपीट किए हैं। थाना संग्रामपुर पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच में जुट गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |