पुलिस टीम गठित, तीन दरोगा व सिपाही सीसीटीवी फुटेज खंगालें रहे, जल्दी होगा खुलासा
लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट के महिगवां थाना पहाड़पुर चैकी क्षेत्र में एक महिला अपने घर गोधना गांव से टैक्सी पर बैठकर भवानीपुर मायके जा रही थी। इसी दौरान कुंम्हरावां चैराहे पर उतरकर जैसे ही आगे पैदल चली, उसे दो बाइक सवार बदमाशों ने रोक लिया और पैर छू कर कहा कि माता जी तुम्हारी घर की सारी परेशानी दूर हो जायेगी और तुम्हारे जेवरात दुगुने कर देंगे। इसी बात पर विश्वास करके महिला ने भक्ता खेड़ा उनई के पास में कान के बाला और पैर की पायल दुगना करने के चक्कर में एक सफेद पुड़िया में रखकर दोनों अज्ञात को दे दिया, दोनों अज्ञात ने कहा माता पीछे घूम जाओ इधर मत देखना और जेवरात लेकर सफेद पुड़िया में गिट्टी रखकर कहा मंत्र झाड़-फूंक को मार दिया हूं, इसको अपने बैग में रख लो घर जाकर खोलना, कहा पीछे घूम कर मत देखना मुड़कर नहीं देखना, इतना ही करके दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए। जब महिला घर जाकर घर वालों के सामने पुड़िया खोली तो देखा उसमें गिट्टियां रखी हुई थी। पीड़ित महिला ने पुलिस से लिखित शिकायत की हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि पहाड़पुर चैकी के कुछ दूरी पर बदमाशों ने घटना को अंजाम दे दिया और हल्का दरोगा, सिपाही कहीं ना कहीं अपराध रोक नहीं पा रहे हैं। वहीं महिगवां थाना प्रभारी राधेश्याम मौर्या ने बताया कि महिला की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तहरीर के आधार पर शिकायत दर्ज की जायेगी और टीम बनाई गई है,जिसमें तीन दरोगा और सिपाही लगाए गए हैं क्षेत्र के आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं दो-तीन दिनों में बदमाशों को पकड़ लिया जायेगा।
