लखनऊः इटौंजा बाजार में महिला के साथ तंत्र-मंत्र कर कान के बाला (टॉप्स) लेकर हुए फरार
July 25, 2026
लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट के उत्तरी जोन के इटौंजा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक महिला अपने पति के साथ बीकेटी थाना क्षेत्र के शिवपुरी गांव से बीते शुक्रवार को इटौंजा बाजार करने गई थी। पीड़ित महिला ने इटौंजा थाने में लिखित शिकायत देकर बताया कि पति किशन लाल के साथ इटौंजा बाजार सामान खरीदने गई थी, तभी इटौंजा मार्केट में जहूर की दुकान के पास महिला को अज्ञात व्यक्ति मिल गए, जिन्होंने महिला से कहा कि मैं तुम्हारे पति की सांस की बिमारी सही कर दूंगा, इतना कह कर वह महिला और पति को दुर्गा मंदिर के पकरिया के पास ले गए, जहां पर पति के हाथ में एक तांत्रिक मंत्र करके सफेद पुड़िया रख दी और कहा कि अपनी कान के दोनों सोने के बाला (टॉप्स) उतार दो,महिला ने विरोध किया, पर फूंक झाड़ के बाद महिला ने कान के बाला (टॉप्स) उसके हाथ में रख दिए और वह अज्ञात व्यक्ति मौके से बाला (टॉप्स) लेकर फरार हो गया। वहीं पीड़ित महिला ने इटौंजा थाना में लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है। इटौंजा पुलिस ने बताया कि शिकायत पर जांच पड़ताल की जा रही है।
