Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुल्तानपुर: आवास योजना में बड़ा खेल? पात्र गरीबों को दरकिनार कर अपात्रों को लाभ देने का आरोप, डीएम से निष्पक्ष जांच की मांग


देवलपुर ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर ग्रामीणों का हंगामा, कई प्रार्थना पत्र देकर उठाए गंभीर सवाल

सुल्तानपुर/लम्भुआ। लम्भुआ विकासखंड की ग्राम पंचायत देवलपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी तथा जिला विकास अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि आवास योजना की पात्रता सूची में नाम होने के बावजूद कई गरीब परिवारों को योजना का लाभ नहीं मिला, जबकि अपात्र लोगों को सूची में शामिल कर लाभान्वित किए जाने की तैयारी की जा रही है।

ग्रामीणों ने अपने आरोपों के समर्थन में आवास सॉफ्ट की ड्राफ्ट प्रायोरिटी सूची, राशन कार्ड, परिवार रजिस्टर की प्रतिलिपि, पात्रता संबंधी दस्तावेज तथा कच्ची झोपड़ी में रहने की तस्वीरें भी अधिकारियों को उपलब्ध कराई हैं। उनका कहना है कि कई परिवार आज भी फूस की झोपड़ी में रहने को मजबूर हैं, लेकिन उन्हें आवास नहीं दिया गया।

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि ग्राम पंचायत में पात्र लाभार्थियों के नाम काटकर अपात्र व्यक्तियों के नाम जोड़ने का प्रयास किया गया है। इस संबंध में कई बार लिखित शिकायतें देने के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

ग्रामीणों ने मांग की है कि पूरी पात्रता सूची की निष्पक्ष जांच कराई जाए, अपात्रों के नाम हटाए जाएं तथा वास्तविक गरीब और पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जाए।

अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि जिला प्रशासन इन शिकायतों को कितनी गंभीरता से लेते हुए जांच कराता है और यदि अनियमितता सामने आती है तो दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |