Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुल्तानपुर: मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जागा नगर पालिका प्रशासन


सुल्तानपुर । आगामी 7 जुलाई को प्रदेश के मुख्यमंत्री के आगमन की आधिकारिक घोषणा होते ही जिला प्रशासन और नगर पालिका परिषद पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गया है। जिले के मुख्य रास्तों को चमकाने के लिए प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। स्थानीय निवासियों के लिए सबसे बड़ी मुसीबत बना जेल रोड स्थित अमहट गभाडिया मुख्य मार्ग जो पिछले कई महीनों से सीवर और नाले के गंदे पानी से लबालब भरा हुआ था, उसे नगर पालिका की टीम ने युद्धस्तर पर काम करके साफ करा दिया है। इस रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों को लंबे समय से बदबू और जलजमाव का सामना करना पड़ रहा था। अधिकारियों के डर से अब इस रास्ते को पूरी तरह सुखाकर दुरुस्त कर दिया गया है। 7 जुलाई को होने वाले वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए नगर पालिका के सफाई कर्मियों की भारी फौज मैदान में उतारी गई है। सड़क की सफाई के साथ-साथ रास्ते के बीच में बने डिवाइडरों को आकर्षक रंगों से पेंट किया जा रहा है सड़कों के किनारों से धूल मिट्टी और मलबे को हटाया जा रहा है स्थानीय लोगों ने बताया हम तो महीनों से इस गंदगी और बदबू को झेल रहे थे, तब किसी अधिकारी ने सुध नहीं ली। लेकिन मुख्यमंत्री जी के 7 जुलाई के दौरे की खबर क्या आई, पूरी नगर पालिका रातों-रात काम पर लग गई। काश मुख्यमंत्री जी हर महीने सुल्तानपुर आया करते, ताकि हमारा शहर हमेशा ऐसे ही साफ-सुथरा बना रहे। प्रशासनिक अमला मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर कोई भी कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहता है। अब देखना यह होगा कि यह चमक सिर्फ 7 जुलाई के वीआईपी दौरे तक ही सीमित रहती है या आगे भी नगर पालिका इस सफाई व्यवस्था को बरकरार रख पाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |