सुल्तानपुर: अमहट चैराहे का नाम डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी चैक करने की मांग, भाजपा जिलाध्यक्ष ने डीएम को लिखा पत्र
July 05, 2026
सुल्तानपुर। जिले में स्थित अमहट चैराहे का नाम बदलने की कवायद शुरू हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी ने शहर के इस प्रमुख चैराहे का नामकरण जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर करने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने जिला प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र भेजा है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी ने जिलाधिकारी को संबोधित एक पत्र शहर की पश्चिमी सीमा पर स्थित श्अमहट चैराहेश् का नाम बदलकर ष्डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी चैकष् करना है। जिलाध्यक्ष ने जिलाधिकारी से आग्रह किया है कि वे इस नामकरण के संबंध में जल्द से जल्द आवश्यक और उचित प्रशासनिक कार्रवाई करने की कृपा करें। भाजपा द्वारा उठाए गए इस कदम के बाद अब स्थानीय स्तर पर इस नामकरण को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस मांग पर आगे क्या निर्णय लेता है।
.jpg)