Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः आम तोड़ने के विवाद में हुई मारपीट, दी तहरीर


लालगंज/प्रतापगढ़। आम तोड़ने से मना करने पर आरोपियों ने युवक को मारापीटा। घटना को लेकर घायल युवक की मां ने पुलिस को नामजद तहरीर दी है। लीलापुर थाना क्षेत्र के रामलाल का पुरवा डांड़ी गांव की रेखा देवी पत्नी संतोष कुमार यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती नौ जून को दोपहर गांव के ही कुछ लोग उसके पुत्र को जबरन वाहन में बैठाकर बाग में ले गये और किसी अन्य के पेड़ से आम तोड़ने की बात कही। पीड़िता का आरोप है कि उसके पुत्र ने दूसरे के पेड़ से आम तोडने से मना किया तो आरोपियो ने उसे जमकर मारापीटा। गंभीर चोट लगने से घायल अरविन्द यादव बेहोश हो गया। जानकारी होने पर परिजन पहुंचे और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गये। गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज कराने के बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक अमला सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है, जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |