Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः लाईन में खराबी के चलते बाधित रही बिजली, हलाकान हुए ग्रामीण


लालगंज/प्रतापगढ़। तैंतीस हजार लाईन में आयी खराबी के चलते विद्युत उपकेन्द्र भटनी की सप्लाई करीब ग्यारह घंटे बाधित रही। विद्युत उपकेंद्र भटनी से जुड़े फीडरों की सप्लाई बुधवार दोपहर करीब एक बजे अचानक ठप हो गयी। जिसके चलते क्षेत्र के भटनी, लकुरी, केदौरा, वीरसिंहपुर, लोहंगपुर, उमरपुर समेत दर्जनों गांवों की सप्लाई बन्द हो गयी। विद्युत सप्लाई रात बारह बजे चालू हो सकी। इससे करीब ग्यारह घंटे लोग हलाकान रहे। अवर अभियंता तीर्थराज सिंह ने बताया कि तैंतीस हजार लाईन में खराबी आ गयी थी। जिसे ठीक कराकर सप्लाई बहाल करा दी गयी। इधर लालगंज विद्युत उपकेंद्र के ग्रामीण फीडर से संचालित तिना फीडर में आयी खराबी के चलते उपभोक्ता रात भर अंधेरे में रहने को मजबूर रहे। सप्लाई बाधित होने के चलते तिना फीडर से जुड़े करीब आधा दर्जन गांवों की आपूर्ति ठप होने से लोग हलाकान दिखे। ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत सप्लाई का कोई रोस्टर नहीं रह गया है। इससे खासी परेशानी उठानी पड़ रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |