प्रतापगढः तीन वांछित धराए, गए जेल
July 09, 2026
प्रतापगढ़। जिले में लालगंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत अलग अलग मुकदमों में तीन वांछितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरूवार को जेल भेज दिया। कोतवाली लालगंज के एसएसआई अरूण कुमार सिंह पुलिस बल के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान धोखाधड़ी के मुकदमों में वांछित संग्रामगढ़ थाना के गोपालपुर मालाधर छत्ता निवासी उमेश सरोज पुत्र स्व0 गुलाबचंद्र सरोज को लालगंज कस्बे के दीवानी मार्ग से धर दबोचा। वहीं कोतवाली के दरोगा मिथलेश चैरसिया ने वांछित सलेम भदारी निवासी गुलाम मोहम्मद पुत्र कुल्ला उर्फ अब्बास तथा पुरवारा निवासी वांछित राजकुमार पुत्र बाबूलाल को उनके घर के पास से गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार ने बताया कि पकड़े गये वांछितों को जेल भेज दिया गया।
.jpg)