प्रतापगढ़/बाबागंज। जिस मामलें में पहले पुलिस हीलाहवाली और घटना से इंकार करती रही, उसी मामलें में जब पीड़ित ने एसपी से शिकायत तो पुलिस ने अब मुकदमा दर्ज कर लिया है।
महेशगंज थाना क्षेत्र के भवानी का पुरवा मजरे डीह बलई ग्राम सभा में 29 जून को धर्मेंद्र यादव पुत्र सदाशिव यादव के घर की ओर गांव के ही कुछ लोग गुंडई के दम उसकी ओर दरवाजा खोलकर जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहें थें। मामले की सूचना धर्मेंद्र ने डायल 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने काम बंद कराकर दोनों पक्षों को थाने जाने को कहा। पुलिस द्वारा बुलाने के बाद धर्मेंद्र जब थाने पहुँच गया तो उसके विपक्षी पुनः दरवाजा खोलने लगे तो घर पर मौजूद धर्मेंद्र की बहनों अर्चना एवं आंचल ने दरवाजा खोलने का विरोध किया। जिससे आक्रोशित होकर दबंगो ने अर्चना और आँचल पर हमला कर दिया। खुद को बचाने के लिए दोनों बहनें जब घर में भागी तो हमलावरों ने घर में घुसकर उनको मारापीटा। लोहे की रॉड से मारने पर अर्चना को गम्भीर चोट आई। घटना के बाद पीड़ित धर्मेंद्र ने स्थानीय पुलिस को तहरीर दिया लेकिन तीन दिन तक पुलिस मामलें को लटकाए रही और मुकदमा दर्ज करने से इंकार करती रही। थक हारकर धर्मेंद्र ने अपनी बहनों के साथ गुरुवार को जाकर एसपी से मामलें की शिकायत कर दी। एसपी के आदेश पर स्थानीय पुलिस ने मोतीलाल, जवाहर लाल पुत्रगण प्रभुनाथ तथा अमन यादव उर्फ विश्वेश प्रताप पुत्र सुरेश यादव निवासीगण भवानी का पुरवा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
.jpg)