Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल


पिपरिया संजरपुर के पास हुआ दर्दनाक हादसा, सीएचसी में एक को मृत घोषित, दो जिला अस्पताल रेफर

बीसलपुर। बीसलपुर से अपने गांव लौट रहे तीन युवकों की बाइक पिपरिया संजरपुर के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बीसलपुर भेजा। वहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो अन्य की हालत नाजुक होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव गाजना सिंधारपुर निवासी 16 वर्षीय सतवीर पुत्र जगदीश अपने साथी अर्जुन पुत्र दुर्वेश तथा शाहजहांपुर जनपद के थाना खुदागंज क्षेत्र के गांव हसनापुर निवासी 34 वर्षीय रामजी पुत्र श्याम बाबू के साथ बाइक से बीसलपुर से वापस घर लौट रहा था। जैसे ही उनकी बाइक पिपरिया संजरपुर के पास पहुंची, वह अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर के बाद तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया। चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद रामजी को मृत घोषित कर दिया, जबकि सतवीर और अर्जुन की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। घटना की खबर मिलते ही गाजना सिंधारपुर सहित आसपास के गांवों से परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |