Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः श्रावण और कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन सतर्क, गजरौला थाने में हुई पीस कमेटी की बैठक! कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण बनाने की तैयारी तेज, अफवाहों से बचने और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील


पीलीभीत। आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना गजरौला परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव  के निर्देशन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी नगर अमरनाथ वर्मा ने की। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं, कांवड़ यात्रा से जुड़े प्रतिनिधियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान कांवड़ियों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, संवेदनशील स्थलों पर निगरानी, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। क्षेत्राधिकारी नगर ने सभी से आपसी भाईचारा बनाए रखने, सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलने वाली अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की।पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चैबंद रहेगी और यात्रा मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। बैठक में नायब तहसीलदार सदर, थाना प्रभारी गजरौला, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय नागरिक एवं अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे। पुलिस-प्रशासन ने सभी से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |