Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः पेपर लीक के विरोध में युवाओं का कैंडल मार्च


अमेठी। सोमवार शाम युवा संगठन अमेठी के बैनर तले शिक्षा व्यवस्था में सुधार, पेपर लीक की घटनाओं पर रोक और शिक्षा विभाग में कथित भ्रष्टाचार के विरोध में कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च रामलीला मैदान से शुरू होकर डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थल तक पहुंचा। प्रदर्शन में शामिल युवाओं ने कहा कि लगातार पेपर लीक की घटनाओं से प्रतियोगी छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग की। प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी उठाई गई। युवा संगठन के नेतृत्वकर्ता आदित्य मिश्र ने कहा कि यदि सरकार ने प्रभावी कदम नहीं उठाए तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |