Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: कंपोजिट विद्यालय में हुआ शिक्षण संकुल बैठक का आयोजन


संग्रामपुर/अमेठी। शिक्षा क्षेत्र संग्रामपुर की जुलाई माह की शिक्षक संकुल बैठक का आयोजन कंपोजिट विद्यालय बेलखरी में किया गया।बैठक की शुरुआत वरिष्ठ अध्यापक श्री सुधीर तिवारी  के द्वारा सरस्वती माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। तत्पश्चात विद्यालय के शिक्षक पवन सोनी द्वारा सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया गया। बैठक में एसआरजी अनिल कुमार मिश्र द्वारा जनपद के प्रतिनिधि के रूप में प्रतिभाग किया गया। बैठक की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाध्यापक डॉक्टर प्रेम कुमारी मिश्रा द्वारा की गई। बैठक की रूपरेखा नोडल शिक्षक संकुल डॉक्टर पवन कुमार पांडेय  के द्वारा एजेंडा के अनुसार बनाई गई। एसआरजी अनिल मिश्र जी द्वारा बताया गया की शासन द्वारा वर्तमान में प्रत्येक कक्षा के बच्चों के लिए निपुण लक्ष्य का विस्तार किया गया है इसी क्रम में निपुण लक्ष्य के पोस्टर सभी विद्यालय और कक्षाओं में लगाए जाने हैं तथा निपुण लक्ष्य ऐप पर प्रतिमाह आकलन किया जाना है। शिक्षक संकुल  डॉ सत्येंद्र सिंह द्वारा विद्यालय में बच्चों की प्रतिदिन उपस्थिति बढ़ाने के उपाय के बारे में चर्चा की गई । सुधीर तिवारी जी ने बच्चों की शिक्षा एवं गुणवत्ता में समुदाय की भूमिका और शिक्षकों का समुदाय के साथ जुड़ाव के महत्व पर चर्चा की। पूर्व एआरपी आशुतोष मिश्र ने विद्यालय के वातावरण के और कक्षा कक्ष के रूपांतरण के बारे में बताया।  खंड शिक्षा अधिकारी शशांक कुमार मिश्र ने बैठक की सराहना की और बताया कि  विद्यालय के विकास में शिक्षक संकुल बैठक का विशेष का योगदान है। प्रत्येक न्याय पंचायत में शिक्षकों द्वारा उत्साह के साथ इसी प्रकार शिक्षक संकुल बैठकों का प्रतिमाह आयोजन आवश्यक है। इस अवसर पर शिक्षक संकुल हनुमान  शरण यादव शिक्षक दुर्गा शंकर शुक्ल , वेद प्रताप सिंह, बड़ेलाल वर्मा, ऋचा पांडेय, अनिल यादव, विकास गुप्ता , विक्रम प्रसाद आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |