Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः गौरीगंज पुलिस ने की बडी कार्यवाही! मुठभेड़ मे चार शातिर चोरों को किया गिरफ्तार


गौरीगंज/अमेठी। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत गौरीगंज कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हो गया, जबकि उसके तीन साथियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरोह के कब्जे से चोरी की पिकअप, अवैध तमंचा, कारतूस, नकदी तथा चोरी में प्रयुक्त कई उपकरण बरामद किए गए हैं।पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि चोरी की घटनाओं में शामिल बदमाश एक पिकअप वाहन से रोहसी खुर्द क्षेत्र की ओर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को रोकने का प्रयास किया। खुद को घिरता देख हिस्ट्रीशीटर अख्तर हुसैन उर्फ राजू ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अख्तर हुसैन के पैर में गोली लगी। घायल होने के बाद उसे दबोच लिया गया, जबकि उसके तीन साथियों को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अख्तर हुसैन उर्फ राजू, दद्दन प्रसाद वर्मा, मोहम्मद रईस उर्फ बब्लू और तेजबहादुर के रूप में हुई है।पूछताछ में आरोपियों ने जनपद में भैंस, पड़वा तथा पंचायत भवनों से सोलर पैनल एवं अन्य उपकरण चोरी की कई वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। आरोपियों ने बताया कि चोरी का सामान बेचकर रुपये आपस में बांट लेते थे और वारदात के समय भी एक और भैंस चोरी करने की योजना बनाकर निकले थे।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, चोरी की रकम में से 32,200 रुपये नकद, फर्जी नंबर प्लेट लगी चोरी की पिकअप, रस्सियां, टॉर्च, चाकू, प्लायर तथा चोरी में प्रयुक्त अन्य उपकरण बरामद किए हैं।पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी अख्तर हुसैन उर्फ राजू पर चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर समेत 16 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। अन्य आरोपियों का भी आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल भेजा गया है। सभी आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं एवं आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि गिरोह से जुड़े अन्य तथ्यों और संभावित साथियों के संबंध में भी जांच जारी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |