प्रतापगढ़ः महिला पर मारपीट व धमकी का मुकदमा दर्ज
July 21, 2026
प्रतापगढ़। पारिवारिक रंजिश में मारपीट की घटना को लेकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। जिले में लालगंज कोतवाली के पयागीपुर बड़ी गांव की सुन्दरा देवी पत्नी सुखई पटेल ने पुलिस को दी गई तहरीर मंे कहा है कि पारिवारिक रंजिश को लेकर बीती बीस जुलाई को दोपहर करीब पौने एक बजे उसकी देवरानी फूलमती पत्नी श्रीराम गाली देने लगे। विरोध करने पर पीड़िता को मारापीटा व जानलेवा धमकी दी। जांच के बाद पुलिस ने फूलमती के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
.jpg)