Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढ़ः गैंगस्टर एक्ट का आरोपी धराया, गया जेल


प्रतापगढ़। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिले में लीलापुर प्रभारी निरीक्षक अमला सिंह ने पुलिस बल के साथ गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर गैंगस्टर एक्ट के आरोपी सतीश पटेल पुत्र लालचंद्र पटेल निवासी महमदपुर महेशगंज को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक अमला सिंह ने बताया कि पकड़े गए वांछित के खिलाफ विभिन्न थानों में लूट, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर समेत नौ मुकदमें दर्ज हैं। पकड़े गये आरोपी को मंगलवार को जेल भेज दिया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |