Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढ़ः तीन पर एससीएसटी का मुकदमा दर्ज


प्रतापगढ़। मवेशी के विवाद में हुई मारपीट की घटना को लेकर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ एससीएसटी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के कटरा मातादीन पुरवारा गांव निवासी अनिल गौतम पुत्र रामसुख ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि मवेशी के विवाद को लेकर बीती बीस जुलाई को गांव के रणजीत सिंह व मान सिंह पुत्रगण सुखदेव सिंह तथा गुडडू सिंह पुत्र रणजीत सिंह ने जातिसूचक गालियां देते हुए जानलेवा धमकी दी। आरोपियों ने पूर्व में भी एकराय होकर उसे मारापीटा था। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि जांच के बाद तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |