Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुलतानपुरः कोटेदार के खिलाफ शिकायत की जांच, पंचायत भवन से लेकर घर-घर पहुंची जांच टीम! शिकायतकर्ता नहीं पहुंचा, लाभार्थियों ने कहा- मिलता है पूरा राशन, आपसी रंजिश में हुई शिकायत


लंभुआ/सुल्तानपुर। विकासखंड लंभुआ की ग्राम पंचायत तातो मुरैनी में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (राशन) के कोटेदार के विरुद्ध की गई शिकायत की जांच गुरुवार को सप्लाई इंस्पेक्टर वैभव श्रीवास्तव के नेतृत्व में संपन्न हुई। जांच के दौरान अधिकारियों ने पंचायत भवन पर राशन कार्ड लाभार्थियों को बुलाकर उनके बयान दर्ज किए। बाद में शिकायतकर्ता के अनुपस्थित रहने पर जांच टीम ने गांव में घर-घर जाकर भी लाभार्थियों से पूछताछ कर निष्पक्ष जांच की प्रक्रिया पूरी की बताया गया कि ग्राम पंचायत की कोटेदार जमसीदा बानो पत्नी इमरान खान के खिलाफ इमरान खान पुत्र उमर खान द्वारा शिकायत की गई थी। जांच के लिए शिकायतकर्ता को दो दिन पूर्व ही निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित रहने की सूचना दी गई थी, लेकिन वह जांच के दौरान पंचायत भवन पर नहीं पहुंचा।

जांच के दौरान पंचायत भवन पर मौजूद अधिकांश लाभार्थियों ने सप्लाई इंस्पेक्टर और मीडिया के समक्ष बयान देते हुए कहा कि उन्हें सरकार द्वारा निर्धारित मात्रा में समय से राशन मिलता है और कभी किसी प्रकार की कटौती नहीं की जाती। लाभार्थियों ने कोटेदार के व्यवहार की भी सराहना करते हुए कहा कि उन्हें राशन वितरण में किसी तरह की परेशानी नहीं होती। कई ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत व्यक्तिगत एवं आपसी रंजिश के चलते की गई है।

शिकायतकर्ता के अनुपस्थित रहने के कारण सप्लाई इंस्पेक्टर वैभव श्रीवास्तव ने निष्पक्षता बनाए रखने के उद्देश्य से गांव में घर-घर जाकर राशन कार्ड धारकों के बयान दर्ज किए। अधिकारियों ने लाभार्थियों से राशन वितरण, मात्रा समयबद्धता और किसी प्रकार की अनियमितता के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।

सप्लाई इंस्पेक्टर वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि लाभार्थियों के दर्ज किए गए बयान, उपलब्ध अभिलेखों एवं जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर विस्तृत जांच रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी’। जांच के दौरान पंचायत भवन पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और पूरे घटनाक्रम को लेकर गांव में दिनभर चर्चा का माहौल बना रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |