Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुलतानपुरः राम मंदिर किसी एक पार्टी का नहीं, 150 करोड़ लोगों की आस्था का प्रतीक- सनातन पांडेय


सुलतानपुर। समाजवादी पार्टी के बलिया सांसद सनातन पांडेय ने बुधवार को भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के निर्माण के लिए हिंदुस्तान और दुनिया भर के करीब 150 करोड़ लोगों ने सहयोग दिया है। इसलिए राम मंदिर किसी एक राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि पूरे समाज की आस्था का प्रतीक है।

लंभुआ विधानसभा के भदैया स्थित पूर्व विधायक संतोष पांडेय के आवास पर आयोजित बैठक में सांसद ने आगामी 5 अगस्त को लखनऊ में होने वाले समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक की अध्यक्षता ज्ञान प्रकाश मिश्र ने की। इस दौरान कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया।

अनुमति नहीं दिए जाने के सवाल पर सांसद ने कहा, ष्हम मंगल पांडेय की औलाद हैं। लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए जरूरत पड़ी तो बिना अनुमति भी आगे बढ़ेंगे।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज दबाने के लिए ईडी, सीबीआई और अन्य जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। हालांकि उन्होंने कहा कि इससे समाजवादी पार्टी और अधिक मजबूत होगी।

राम मंदिर ट्रस्ट को लेकर दिए गए विधानसभा अध्यक्ष के कथित बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सनातन पांडेय ने कहा कि ष्मतदाता की श्रद्धा पर सवाल उठाना सनातन परंपरा के खिलाफ है।

सांसद ने आरोप लगाया कि भाजपा दबाव और धमकाने की राजनीति कर रही है तथा देश को बेरोजगारी और बढ़ते अपराध की ओर धकेल रही है।

बैठक में पूर्व लोकसभा प्रत्याशी जकील अहमद ने भी अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ लखनऊ पहुंचकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव, प्रो. रामसाय पांडेय, रामदेव चैबे, राजा चतुर्वेदी, रामनारायण यादव, इनामुर्रहमान, नदीम अहमद सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |