Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः डीएम एवं एसपी ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर हेलीपैड व कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण


प्रतापगढ़। जिले में जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने जनपद में मंगलवार दिनांक 07 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत हेलीपैड पुलिस लाइन एवं कार्यक्रम स्थल राजकीय इण्टर कालेज व वीवीआईपी पार्किंग स्थल के0पी0 कालेज का रविवार को स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से की जा रही तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया। हेलीपैड की व्यवस्था, सुरक्षा मानकों, आवागमन मार्ग, पार्किंग, बैरिकेडिंग तथा वीआईपी मूवमेंट से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की बारीकी से अवलोकन किया। डीएम एवं एसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित समय के भीतर पूर्ण कर ली जाएं। अधिकारियों ने कहा कि यातायात प्रबंधन, प्रवेश एवं निकासी मार्ग, बैरिकेडिंग और अन्य व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए, ताकि मुख्यमंत्री का प्रस्तावित दौरा शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके। मौके पर अधिकारियों ने आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि0ध्रा0) आदित्य प्रजापति सहित प्रशासन एवं पुलिस विभाग के संबंधित अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |