Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मिर्जापुर: मंदबुद्धि युवती को प्रेमजाल में फंसाकर किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुला राज


राजगढ़/मिर्जापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पड़ोसी युवक ने मंदबुद्धि युवती को अपनी हवस का शिकार बनाया,जिससे वह गर्भवती हो गई। मामले का खुलासा होने के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। युवती की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार,पीड़िता मंदबुद्धि है और अक्सर पड़ोसी के घरों में आया-जाया करती थी। आरोप है कि जब युवती के घर के अन्य सदस्य काम के सिलसिले में बाहर जाते थे,तो पड़ोसी युवक इसका अनुचित लाभ उठाता था। युवक ने मंदबुद्धि युवती को बहला-फुसलाकर लगातार अपने शारीरिक शोषण का शिकार बनाया। यह घिनौना कृत्य लंबे समय तक चलता रहा। चार महीने बाद जब युवती के पेट का आकार बढ़ने लगा,तो स्वजनों को किसी बीमारी की आशंका हुई। मां ने जब उसे डॉक्टर को दिखाया,तो जांच रिपोर्ट में युवती के गर्भवती होने की पुष्टि हुई। इस सनसनीखेज खुलासे के बाद मां के होश उड़ गए। उसने अपनी बेटी से पूछताछ की, जिसके बाद युवती ने पड़ोसी युवक की करतूत के बारे में बताया। 

घटना की जानकारी मिलने के बाद रविवार को युवती की मां ने राजगढ़ थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। सख्ती से से पूछताछ करने पर आरोपी अपना जुर्म कबूल कर लिया। वही पुलिस आरोपी पर संबंधित मुकदमा दर्ज अग्रिम कार्यवाई में जुट गई। इस संबंध में राजगढ़ थाना अध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि मंदबुद्धि युवती से दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर संबंधित मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रविवार के छूट्टी के चलते जेल नही भेजा सका। सोमवार को विविध कार्यवाई करते हुए जेल भेज दिया जायेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |