Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः पत्थर नसब की कार्रवाई में लापरवाही पर प्रभारी डीएम ने राजस्व निरीक्षक से मांगा स्पष्टीकरण, मौके पर निस्तारण के दिये कड़े निर्देश


लालगंज/प्रतापगढ़। तहसील में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस में जमीन सम्बन्धी मामले के निस्तारण में लापरवाही को लेकर प्रभारी डीएम ने राजस्व निरीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वही समाधान दिवस में जमीन सम्बन्धी ज्यादातर मामले देखकर भी प्रभारी डीएम मातहतों पर तल्ख दिखे। डीएम की अध्यक्षता में यहां समाधान दिवस को लेकर बड़ी संख्या मंे सुबह से ही फरियादी जमे दिखे। हालांकि जनपद मुख्यालय से बाहर होने के कारण डीएम अभिषेक पाण्डेय समाधान दिवस में नही आ सके। प्रभारी डीएम के रूप में मुख्य विकास अधिकारी राम मोहन मीना ने शिकायतो की सुनवाई की। सर्वाधिक शिकायतें राजस्व विभाग की छान्नवे, पुलिस की बीस व विकास की दो, बेसिक शिक्षा एक, विद्युत नौ, आपूर्ति दो व अन्य विभाग की सत्ताईस रही। कुल एक सौ सत्तावन शिकायतों में अफसरों ने ग्यारह शिकायतों का निस्तारण कराया। सीडीओ के सामने अगई के एक फरियादी ने जमीन सम्बन्धी पत्थर नसब की कार्रवाई न होने को लेकर राजस्व निरीक्षक के द्वारा लापरवाही को लेकर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। सीडीओ ने सम्बन्धित राजस्व निरीक्षक को तलब किया तब वह गैरहाजिर मिले। इस पर नाराजगी जताते हुए क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक धर्मराज का स्पष्टीकरण तलब कर लिया। सीडीओ ने ज्यादातर जमीनी विवादों में दोबारा शिकायतें देखी तब उनका पारा चढ़ आया। उन्होने नवागान्तुक एसडीएम वाचस्पति सिंह व तहसीलदार रवि यादव को रैण्डम चेकिंग के निर्देश दिये। पुलिस से जुड़ी शिकायतें सीओ राजीव द्विवेदी ने सुनीं। सीओ ने छोटे मोटे विवाद से जुड़े प्रार्थना पत्रों पर सम्बन्धित थाना प्रभारियों को स्वयं मौके पर निस्तारण कराए जाने के निर्देश दिये। इस मौके पर जिला पूर्ति अधिकारी अनुभव त्रिवेदी, नायब तहसीलदार वीरेन्द्र कुमार मिश्र, वन क्षेत्राधिकारी प्रेमचंद्र मिश्र, नायब तहसीलदार पंकज कुमार, एसडीओ विद्युत आशुतोष कुमार, बीडीओ लालगंज मानवेन्द्र शर्मा, अधीक्षक डा0 अरविन्द गुप्ता, पूर्ति निरीक्षक अमित शुक्ला आदि रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |