Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः पीएम व उप राष्ट्रपति समेत दिग्गज हस्तियों ने सांसद प्रमोद तिवारी के जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं, कार्यकर्ताओं व समर्थकों के खिले चेहरे


लालगंज/प्रतापगढ़। प्रधानमंत्री तथा उप राष्ट्रपति समेत कई केन्द्रीय मंत्रियों ने राज्यसभा मंे विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी के जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। शनिवार को इसकी जानकारी यहां होने पर सांसद प्रमोद तिवारी के समर्थकों व कार्यकर्ताओं के चेहरे खिल उठे दिखे। वहीं कार्यकर्ताओं में इस बार सांसद प्रमोद तिवारी के जन्मदिन पर गृह जनपद के अलावा कई अन्य जिलों में हुए विविध आयोजनों को लेकर भी खुशी देखी गयी। नई दिल्ली स्थित पीएम कार्यालय से निर्गत हुए पत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सांसद प्रमोद तिवारी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य तथा बेहतर संसदीय भूमिका की सफलता को लेकर मंगलकामना की है। वहीं उप राष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने भी सांसद प्रमोद तिवारी को जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए उनके संसदीय ज्ञान को भी सराहते हुए राष्ट्र की सेवा में अनवरत समर्पण के साथ स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उड़ीसा के राज्यपाल डॉ0 हरि बाबू कंभमपाटि ने भी सांसद प्रमोद तिवारी को पत्र भेजकर जन्मदिन पर सामाजिक एवं राष्ट्रीय सरोकार में योगदान को बहुमूल्य बताते हुए सुखमय जीवन के प्रति मंगलकामनाएं प्रकट की हैं। कई केन्द्रीय मंत्रियों के द्वारा भी जन्मदिन पर सांसद प्रमोद तिवारी के प्रति सदभावना से जुड़े संदेश निर्गत हुए हैं। यह जानकारी मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल की ओर से जारी विज्ञप्ति मे दी गयी है। इधर यहां कार्यकर्ताओं की हुई संगठनात्मक बैठक में उच्च पदों पर आसीन लोगों द्वारा प्रकट की गई शुभकामनाओं को लेकर खुशी जताई गयी। बैठक में इसके साथ सांसद प्रमोद तिवारी के जन्मदिन पर गृह जनपद प्रतापगढ़ व प्रदेश के नोएडा, वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ, बस्ती, कौशाम्बी समेत कई जनपदों में विभिन्न सामाजिक सरोकार से जुड़े आयोजनों के प्रति भी आभार प्रकट किया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |