Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

नोएडा में एलिवेटेड रोड से गिरकर इंजीनियर की मौत


नोएडा में एक इंजीनियर की मौत हो गई। नोएडा के थाना सेक्टर- 20 क्षेत्र में निठारी गांव के पास एलिवेटेड रोड से गिरकर 27 साल के युवा इंजीनियर की मौत हो गई। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद इसे एक हादसा बताया है। मृतक की पहचान सामर्थ्य उर्फ समरथ के रूप में हुई है। वह निरंजन कर्मकार का बेटा था और नोएडा के सेक्टर- 76 की एक सोसाइटी में रहता था।

थाना सेक्टर- 20 के प्रभारी अरविंद कुमार के मुताबिक, घटना बीती रात निठारी गांव के पास एलिवेटेड रोड पर हुई। सामर्थ्य शराब के नशे में एलिवेटेड रोड पर काफी देर तक घूम रहा था। इसी दौरान सड़क के किनारे लगे एक नीम के पेड़ से पत्तियां तोड़ने के चक्कर में उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया। हादसे के बाद उसे गंभीर हालत में नोएडा के जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि सामर्थ्य पेशे से एक इंजीनियर था, लेकिन पिछले कुछ समय से उसके पास नौकरी नहीं थी। बेरोजगारी के कारण वह डिप्रेशन में चल रहा था, और इसी तनाव की वजह से उसने काफी ज्यादा शराब पीना शुरू कर दिया था। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आगे की जांच कर रही है।

एक अन्य खबर में, नोएडा के सेक्टर- 113 थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर- 76 की आम्रपाली सिलिकॉन सिटी में रहने वाले एक शेयर बाजार कारोबारी का शव उनके फ्लैट से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना सेक्टर- 113 के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान राजीव अरोड़ा (68) पुत्र जगनमोहन अरोड़ा के रूप में हुई है। उनका शव उनके कमरे में मिला।

उन्होंने बताया कि पुलिस जांच में पता चला है कि राजीव अरोड़ा शेयर का कारोबार करते थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले कुछ समय में उन्हें शेयर बाजार में काफी नुकसान हुआ था और उनकी आर्थिक स्थिति खराब चल रही थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। प्रथम दृष्टया आशंका है कि ब्रेन हेमरेज के कारण उनकी मौत हुई होगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |