Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुल्तानपुर: श्राद्ध सामग्री के साथ पीड़ित परिवारों का सहारा बने जितेंद्र वर्मा व शारदा वर्मा


लम्भुआ/शम्भूगंज। शम्भूगंज बाजार के हनुमानगंज रोड तिराहे पर बिजली के तार की चपेट में आने से गुरुप्रसाद गुप्ता एवं राधेश्याम यादव श्राधेश् की दर्दनाक मौत के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है। हादसे से प्रभावित दोनों परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए समाज वादी पार्टी के सिपाही जितेंद्र वर्मा (बाजीगर) एवं उनकी पत्नी शारदा वर्मा लगातार सहयोग में जुटे हैं।

घटना के बाद जब दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम से घर पहुंचे थे, उसी दिन शारदा वर्मा ने दोनों परिवारों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया था। वहीं बुधवार को जितेंद्र वर्मा (बाजीगर) एवं शारदा वर्मा ने पुनः पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर आर्थिक सहयोग प्रदान किया। साथ ही श्राद्ध कर्म में उपयोग होने वाली आवश्यक सामग्री की व्यवस्था भी कराई।

इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिजनों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा समाज उनके साथ खड़ा है। उनके इस मानवीय प्रयास की क्षेत्रवासियों ने सराहना करते हुए इसे सामाजिक संवेदनशीलता का उदाहरण बताया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |