Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः साहब न्याय करो! ग्रामीणों का आवागमन हो रहा बाधित


अमेठी। गांव निवासी रोहित गिरि ने उपजिलाधिकारी अमेठी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि उनके घर तक जाने वाले सार्वजनिक इंटरलॉकिंग मार्ग को कुछ लोगों ने जेसीबी मशीन से खोदकर अवरुद्ध कर दिया, जिससे उनके परिवार और ग्रामीणों का आवागमन बाधित हो गया है। शिकायत के अनुसार, उक्त मार्ग लगभग 25 वर्ष पुराना है, जिसे वर्ष 2012-13 में ग्राम पंचायत द्वारा कार्ययोजना के तहत इंटरलॉकिंग कराकर विकसित कराया गया था। प्रार्थी का कहना है कि इस मार्ग के संबंध में पूर्व में न्यायालय एवं प्रशासनिक स्तर पर भी कार्रवाई हो चुकी है। रोहित गिरि ने आरोप लगाया है कि 6 जुलाई 2026 की दोपहर करीब 3 बजे कुछ लोगों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और जेसीबी मशीन से सड़क को बीच से खोद दिया। उन्होंने दावा किया कि घटना की सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध है। प्रार्थी ने उपजिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर मौके का निरीक्षण करने, रास्ते को तत्काल बहाल कराने तथा दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। फिलहाल इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। शिकायत की जांच के बाद ही आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |