Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गौरीगंज: संकल्प से सिद्धि तक! जनसेवा के प्रति समर्पण का सजीव उदाहरण बनीं दीदी स्मृति इरानी


गौरीगंज/अमेठी। कथनी नहीं, करनी की भावना को चरितार्थ करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अमेठी की लोकप्रिय जननेत्री दीदी स्मृति इरानी ने एक बार पुनः सिद्ध कर दिया कि जनसेवा उनके लिए केवल दायित्व नहीं, अपितु आत्मीय संवेदना का पवित्र संकल्प ळें अपने अमेठी प्रवास के दौरान दीदी स्मृति इरानी शाहगढ़ मंडल के दिवंगत बूथ अध्यक्ष स्वर्गीय श्री पवन पासी जी के आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुँची थीं।उस अवसर पर स्वर्गीय पवन पासी जी की धर्मपत्नी ने अपनी श्रवण-संबंधी समस्या से उन्हें अवगत कराया था।दीदी ने उसी समय उनकी समस्या के समाधान का आश्वासन दिया था। आज उसी संकल्प को साकार करते हुए दीदी स्मृति इरानी के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, मंडल अध्यक्ष काशी मिश्रा तथा ग्राम प्रधान चिलबिली द्वारा स्वर्गीय पवन पासी जी की धर्मपत्नी को श्रवण यंत्र (कान की मशीन) उपलब्ध कराया गया। यह केवल एक सहायता नहीं,बल्कि जनप्रतिनिधि और जनसामान्य के मध्य आत्मीय संबंध, संवेदनशीलता तथा उत्तरदायित्व का अनुपम उदाहरण है। यह घटना स्पष्ट रूप से प्रमाणित करती है कि दीदी स्मृति इरानी अमेठी के प्रत्येक परिवार के सुख-दुःख से आत्मीय रूप से जुड़ी हैं तथा प्रत्येक नागरिक की पीड़ा को अपनी पीड़ा मानकर उसके समाधान के लिए निरंतर संकल्पित रहती हैं। ऐसा सेवा-समर्पित एवं संवेदनशील नेतृत्व ही जनविश्वास का वास्तविक आधार होता है। दीदी स्मृति इरानी का यह प्रेरणादायी कार्य अमेठी की जनता के हृदय में उनके प्रति श्रद्धा, विश्वास एवं आत्मीयता को और अधिक सुदृढ़ करने वाला है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |