अमेठीः एक दिवसीय सदस्यता कार्यशाला सम्पन्न
July 28, 2026
अमेठी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अमेठी जिला कार्यकर्ताओं की एकदिवसीय सदस्यता कार्यशाला सेपियन स्कूल रायपुर फुलवारी सम्पन्न हुई । कार्यशाला में संवाद के माध्यम से अगस्त में शुरू होने वाली सदस्यता अभियान के लक्ष्य को निर्धारित किया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अमेठी के जिला प्रमुख डॉ धनन्जय सिंह ने बताया कि सदस्यता अभियान के दौरान हमें युवाओं को विद्यार्थी परिषद के लक्ष्य से परिचित कराने का कार्य भी करना होगा। तभी अधिक से अधिक मात्रा में युवा सदस्यता प्राप्त करेंगे। आज नई शिक्षा नीति भारतीय ज्ञान परंपरा को बढ़ावा देने पर जोर दे रही है। जिससे युवाओं को भारत की प्राचीन परंपरा से अवगत हो सकें । जिला संगठन मंत्री युवराज ने बताया कि इस वर्ष शिक्षक सदस्यता 300 और छात्र सदस्यता 21000 निर्धारित की गई है।इस वर्ष पुरा प्रयास रहेगा जिले के सभी महाविद्यालय एवं विद्यालय में सदस्यता अभियान अवश्य चलाया जाए। विभाग छात्रा प्रमुख रोली सिंह ने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा छात्राएं अधिक से अधिक विद्यार्थी परिषद की सदस्यता ग्रहण करें। जिला संयोजक हर्षित जायसवाल ने बताया कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी सदस्यता के लक्ष्य को हमें समय से पूर्ण करना है। कार्यशाला में प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सुबोध तिवारी, मुसाफिरखाना तहसील संयोजक अभिनव, अमेठी तहसील संयोजक आदित्य पांडेय ,नगर मंत्री कृष सोनी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
