संग्रामपुर: विद्यालय में साफ सफाई लेकिन डस्टबिन नहीं
July 28, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। विकासखंड संग्रामपुर क्षेत्र के ग्राम सभा ठेंगहा के प्राथमिक विद्यालय कोलवा में साफ सफाई तो है लेकिन साफ सफाई के बाद के बाद एकत्रित कचरा को फेंकने का लिए डस्टबिन नहीं है। क्षेत्र के दूर दराज इलाके में शिक्षा की अलग जगाने के लिए पूर्व सरकारों द्वारा गांव-गांव में प्राथमिक विद्यालय की स्थापना की है कुछ ऐसे विद्यालय हैं जहां पहुंचने के लिए टेढ़े-मेढ़े रास्ते से होकर जाना पड़ता है ऐसा ही विद्यालय है कोलवा प्राथमिक विद्यालय जहां दो अध्यापक तैनात हैं लगभग 50 बच्चों की संख्या वाले विद्यालय में साफ सफाई तो खूब रहती है लेकिन साफ सफाई के बाद एकत्रित कचरा फेंकने की जगह न तो जगह है और ना ही डस्टबिन है। विद्यालय में तैनात महिला अध्यापिका रितिका शुक्ला और राजेन्द्र कुमार ने बताया कि क्षेत्र के हिसाब से बच्चों की संख्या लगभग 50 है इस विद्यालय में केवल एक समस्या है कि साफ -सफाई के बाद कचड़ा फेंकने के लिए डस्टबिन नहीं है जो स्थाई डस्टबिन बनाई गई है उसमें कचरा फेंकने पर विद्यालय में दुर्गंध होती है इससे बीमारियां फैल सकती हैं।
