Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः बच्चों ने सीखे खेती और पौधरोपण के गुर


अमेठी। विकासखंड भादर स्थित कम्पोजिट विद्यालय भादर प्रथम में मंगलवार को संचालित लर्निंग बाय डूइंग (स्ठक्) लैब में विद्यार्थियों को गतिविधि आधारित शिक्षण के अंतर्गत बीज बोने, पौधरोपण तथा नर्सरी तैयार करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।कार्यक्रम में राधे रानी स्वयं सहायता समूह, घोरहा की कोषाध्यक्ष आराधना सिंह ने विद्यार्थियों को विभिन्न फसलों की उपयोगिता एवं उनकी वैज्ञानिक ढंग से बुवाई की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों से स्वयं बीजारोपण कराते हुए सही विधि से बीज बोने और पौधों की देखभाल के तरीके समझाए।प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को बीजारोपण के बाद सिंचाई की उचित तकनीक भी बताई गई। आराधना सिंह ने कहा कि पौधों में पानी देने के लिए हजारे (वाटरिंग कैन) का उपयोग सबसे उपयुक्त रहता है। इसके अभाव में छिद्रयुक्त प्लास्टिक की बोतल का भी प्रभावी ढंग से उपयोग किया जा सकता है।एलबीडी लैब में विद्यार्थियों ने सब्जियों, फलों एवं फूलों की नर्सरी तैयार करने के उद्देश्य से गोमफ्रेना, कॉसमॉस, बालसम, मक्का, शिमला मिर्च, मुर्गकेश तथा कोलियस सहित विभिन्न प्रजातियों के बीजों का बीजारोपण किया। इस गतिविधि के माध्यम से बच्चों को कृषि, बागवानी और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े व्यावहारिक ज्ञान का अनुभव प्राप्त हुआ। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधि आधारित शिक्षण पद्धति से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता तथा आत्मनिर्भरता का विकास होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |