लखनऊः महिगवां थाना प्रभारी ने थाना परिसर में व्यापारियों के साथ की बैठक
July 26, 2026
लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन के महिंगवां थाना प्रभारी राधेश्याम मौर्या ने थाना परिसर में सम्भ्रांत व्यक्तियों व व्यापारियों के साथ अहम बैठक कर क्षेत्र के विषयों पर चर्चा की। इस दौरान थानाध्यक्ष महिगवां ने कुंम्हरावां चैराहा पर ज्वैलर्स, व्यवसायी, दुकानदारों की गोष्ठी की। इस दौरान थाना प्रभारी राधेश्याम मौर्या ने कहा कि सम्भावित आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए सभी के साथ विचार विमर्श करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये है और साथ ही दुकानदार अपनी दूकान पर रात्रि में लाइट जलायें, जिससे की कोई अँधेरे का फायदा ना उठा सकें और इसके साथ ही अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए प्रोत्साहित किया है।
