लखनऊः सैरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस गश्त होने से नागरिकों में बढ़ा सूरक्षा व्यवस्था का अहसास
July 26, 2026
लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन के सैरपुर थाना क्षेत्र कस्बा में देर रात पुलिस ने सड़कों पर उतरकर गश्त की। इस दौरान सैरपुर कस्बा के साथ-साथ बाहरी इलाकों में भी पुलिस की सक्रियता देखी गई, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ। वहीं सैरपुर थाना प्रभारी मनोज कोरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पैदल गश्त कर नागरिकों को सुरक्षा व्यवस्था का एहसास दिलाया।सैरपुर रैथा अन्य क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों ने दोनों ओर से आने-जाने वाले वाहनों को रोककर उनकी गहनता से जांच की और इस दौरान संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली गई और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई। साथ ही, वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। गश्त के दौरान पुलिस ने स्थानीय लोगों से जनसंवाद भी किया। पुलिसकर्मियों ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उनकी राय जानी। इस पहल का उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच विश्वास को और मजबूत करना था। वहीं सैरपुर थाना प्रभारी मनोज कोरी ने बताया कि जनसंवाद के माध्यम से लोगों की समस्याओं को बेहतर ढंग से समझा जाता है और इससे सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जा सकता है। देर रात तक चले इस अभियान से यह स्पष्ट है कि पुलिस क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सतर्क है। कस्बा के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र इलाकों में बढ़ाई गई निगरानी से अपराधियों में भय और आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है।
