Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः एक पेड़ माँ के नाम अभियान! छात्र-छात्राओं ने पेंटिंग एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता में दिखाया उत्साह


अमेठी। वृक्षारोपण महायज्ञ 2026-27 के अंतर्गत जनपद में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को अमेठी रेंज के अंतर्गत विकास खंड अमेठी में ष्एक पेड़ माँ के नामष् थीम आधारित पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि एवं ग्राम प्रधान विनय कुमार जायसवाल ने पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य नागरिकों, विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वृक्षों के संरक्षण एवं संवर्धन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। अतिथियों ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, जैव विविधता के संरक्षण तथा भावी पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए पौधरोपण के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल एवं संरक्षण भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए। इसके अतिरिक्त कंपोजिट विद्यालय पचहरी, गौरीगंज में विद्यार्थियों के बीच पर्यावरण जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पेंटिंग प्रतियोगिता एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण तथा प्रकृति संवर्धन से जुड़े विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षकगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य जनसामान्य में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा वृक्षारोपण को जन आंदोलन का स्वरूप प्रदान करना रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |