तिलोई: सड़क हादसे में युवक घायल
July 04, 2026
तिलोई/अमेठी। जिले के मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र में तिलोई-इन्हौना मार्ग पर एक सड़क हादसे में 30 वर्षीय दीपू उर्फ छोटू मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना ओमनगर के पास दोपहर करीब 12 बजे हुई।पूरे ठाकुर दुबे मजरे पलिया पश्चिम निवासी दीपू, जो इन्हौना कस्बे में इलेक्ट्रॉनिक मिस्त्री का काम करते हैं, अपनी मोटरसाइकिल से तिलोई की ओर जा रहे थे। तभी सामने से आ रही एक डीसीएम ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दीपू मोटरसाइकिल सहित दूर जा गिरे।हादसे के बाद डीसीएम चालक अपनी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया।आसपास के ग्रामीणों की मदद से घायल दीपू को तुरंत जिला रेफरल अस्पताल लोधवरिया पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस दुर्घटना में दीपू का दाहिना पैर फ्रैक्चर हो गया है और उनके शरीर पर कई गंभीर चोटें आई हैं।दुर्घटना की सूचना मिलने पर मोहनगंज पुलिस मौके पर पहुंची और दीपू के परिवार को घटना के बारे में सूचित किया।
