गौरीगंज: लखजी शाह बंजारा जयंती पर सपा की मासिक बैठक संपन्न
July 04, 2026
गौरीगंज/अमेठी। समाजवादी पार्टी कार्यालय गौरीगंज में संत लखजी शाह बंजारा की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के साथ ही समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने की। उन्होंने कहा कि संत लखजी शाह बंजारा ने समाज में समानता, भाईचारे और मानव सेवा का संदेश दिया, जो आज भी प्रासंगिक है। पार्टी कार्यकर्ताओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के हित में कार्य करना चाहिए।जिला महामंत्री अरशद अहमद ने कहा कि संत लखजी शाह बंजारा ने अपना पूरा जीवन समाज में एकता, भाईचारे और मानव सेवा के लिए समर्पित किया। उनके विचार आज भी समाज को सही दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय, समानता और सर्वसमाज के सम्मान की विचारधारा पर कार्य करती है। संत लखजी शाह बंजारा के आदर्शों को अपनाकर ही समाज में समरसता और विकास को मजबूती दी जा सकती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजेश मिश्र ने कहा कि पार्टी की वास्तविक ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाने, नए लोगों को पार्टी से जोड़ने और जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन की पहचान है और इसी के आधार पर पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाया जा सकता है।इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम एवं मासिक बैठक में जिला महामंत्री अरशद अहमद, जिला उपाध्यक्ष राकेश यादव, पूर्व मंत्री नदीम जायसी, विक्रम सिंह राजा,सपा प्रवक्ता समाजवादी पार्टी राजेश मिश्र, उदय प्रताप सिंह, दीपू तिवारी, अशोक पाठक, शशिकांत गौतम, बद्री प्रसाद गुप्ता, हरजीत सिंह कोरी, अजय तिवारी, कुलदीप, राकेश यादव तथा ओम प्रकाश यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
