Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर सरस्वती विद्या मंदिर में विचार गोष्ठी! स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान


बीसलपुर। राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में गुरुवार को प्रधानाचार्य डॉ. रविशरण सिंह चैहान की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा, संस्कार, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका के प्रति प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों का अनुसरण करते हुए ज्ञान, चरित्र, अनुशासन और सेवा भाव को अपने जीवन का आधार बनाना चाहिए। प्रधानाचार्य डॉ. रविशरण सिंह चैहान ने कहा कि विद्यार्थी जीवन भविष्य की मजबूत नींव होता है। यदि इस काल में परिश्रम, अनुशासन, समय का सदुपयोग और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना विकसित हो जाए तो जीवन की हर चुनौती का सामना सफलतापूर्वक किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से केवल परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने तक सीमित न रहकर नैतिक मूल्यों और सामाजिक उत्तरदायित्व को भी अपनाने का आह्वान किया।

गोष्ठी में शिक्षकों ने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच, नियमित अध्ययन, तकनीक के सदुपयोग तथा आदर्श नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य जनार्दन मिश्रा सहित विद्यालय के समस्त आचार्य एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |