Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः स्कूल चलो अभियान व संचारी रोग जागरूकता रैली को विधायक ने दिखाई हरी झंडी! बीएसए बोलीं- गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना शिक्षकों की सबसे बड़ी जिम्मेदारी, शत-प्रतिशत नामांकन पर दिया जोर


बीसलपुर। विकासखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय किशनपुर में गुरुवार को स्कूल चलो अभियान एवं संचारी रोग जागरूकता रैली का शुभारंभ बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह ने संयुक्त रूप से किया। रैली का उद्देश्य विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना तथा मानसून के दौरान फैलने वाले संचारी रोगों के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक विवेक वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ शिक्षकों के हितों का भी पूरा ध्यान रख रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा योजना का लाभ देकर सरकार ने बड़ी सौगात दी है। साथ ही उन्होंने संचारी रोगों की रोकथाम के लिए जनभागीदारी को आवश्यक बताया।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और शिक्षक उनके भविष्य के निर्माता। ऐसे में प्रत्येक शिक्षक का दायित्व है कि वह बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करे। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार कार्य कर रही है और कैशलेस योजना इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक दिलीप पाठक ने किया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी शिवशंकर मौर्य, प्रधान प्रतिनिधि प्रेमपाल, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, एआरपी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |