Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः वन महोत्सव सप्ताह में जनपद वन विभाग का महाअभियान, तीन रेंजों में हुआ वृहद पौधरोपण! पर्यावरण संरक्षण का दिलाया संकल्प


अमरिया इंटर कॉलेज, बीसलपुर के नसैरी क्षेत्र और पूरनपुर के विद्यालय परिसर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने लगाए पौधे

पीलीभीत। वन एवं वन्यजीव प्रभाग  वन महोत्सव सप्ताह के तहत गुरुवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में वृहद पौधरोपण अभियान चलाया गया। पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, वन अधिकारियों, विद्यार्थियों और स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।पीलीभीत रेंज के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज अमरिया में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अमरिया निशान सिंह ने पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय वन अधिकारी, वन विभाग के कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिकों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।बीसलपुर रेंज के बिलसंडा सेक्शन स्थित नसैरी क्षेत्र में विशेष पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नवदीप मौर्य सहित वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। साथ ही ग्रामीणों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए जागरूक किया गया।वहीं पूरनपुर रेंज में राम स्वरूप राम दुलारी सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल परिसर में वृहद पौधरोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक बाबूराम पासवान ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान नगर पालिका परिषद अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आयुष सिंह, उप प्रभागीय वनाधिकारी प्रेषा चैहान, विद्यालय परिवार, वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।वन एवं वन्यजीव प्रभाग के प्रभागीय निदेशक भारत कुमार डेंगको ने बताया कि वन महोत्सव सप्ताह के दौरान जिले में व्यापक स्तर पर पौधरोपण कर हरित वातावरण को बढ़ावा देने और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |